नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में 05 फ़रवरी को मतदान होना है लेकिन इससे पहले यह की राजनेतिक सरगर्मी बड़ी हुई है पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली विधानसभा के AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया। केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के सुरक्षा की मांग की।
केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि AAP कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी हो। साथ ही AAP कार्यकर्ताओं को टारगेट करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा- लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए।
