Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल की मदद दो तस्करों से 9 किलो गांजा किया जब्त

उज्जैन| उज्जैन शहर को लगातार मिल रही मादक पदार्थ तस्करी की सुचना के बाद  साइबर सेल  और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर सुचना पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो को पकड़ने में  सफलता हाथ लगी है। दो आरोपियों के पास से लाखो रुपए का 9 किलो गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

राज्य शासन के निर्देश में लगातार प्रदेश सहित  उज्जैन पुलिस माफिया तस्करो के विरुद्ध अभियान चला रही है। थाना उन्हेल पुलिस को 19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी की नागझिरी फन्टे पर एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने आ रहा है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ उक्त सूचना को साझा किया। जिस पर टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान फन्टा नागदा रोड पर रवाना किया और मुखबिर द्वारा बताए हुलिये पर दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने मादक पदार्थ की डिलेवरी देने और लेने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिलेवरी देने आया व्यक्ति बेग में गांजा भरकर लाया था। जिसके पास से 9 किलो गांजा जब्त किया है जिसका बाजार मूल्य 1 लाख 20 हजार के लगभग है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। गिरफ्तार हुए आरोपीयों में से एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है।

Related posts

सचिन शर्मा होंगे उज्जैन के नए एसपी , सत्येन्द्र कुमार शुक्ल होंगे अब खंडवा एसपी

jansamvadexpress

पिछले एक साल से कचरा वाहन पड़ा कचरे में,,,,, ग्राम पंचायत कुलाला में कचरा वाहन एक साल से पड़ा बंद,,, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

jansamvadexpress

नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर उज्जैन पहुंचे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सुंदर ने किया गरबा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token