Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज असम जाएंगे

नई दिल्ली || अमित शाह कल पालसबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र  में एक अन्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे | गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिन के दौरे पर आज दोपहर असम जाएंगे।

श्री शाह नौगांव जिले के कालीबोर निर्वाचन क्षेत्र में असम गण परिषद के उम्मीदवार केशब महंता के समर्थन में आज दोपहर बाद तीन बजे मिस्सा हाई स्कूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्री शाह कल गोलोकगंज निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के लिए धुबरी जिले के रतियादाहा में मेला मैदान क्षेत्र में सुबह 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे।

बाद में वे दुधनोई निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के समर्थन में दिन में करीब एक बजे चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गोलपाडा के लिए रवाना हो जाएंगे। वे कल शाम करीब तीन बजे पालसबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए चायगांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक अन्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

प्रदेश की पहली डिजिटल हाईटेक गोशाला का होगा भूमिपूजन : सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

jansamvadexpress

सम्पत्तिकर से 38 करोड से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, पिछले वर्षाे की तुलना में 10 करोड अधिक सम्पत्तिकर वसूला

jansamvadexpress

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ का मनाया जन्मदिन,,,,, बच्चों को बाटी कापी, पेंसिल, रबड़, बिस्किट के पैकेट,,,,

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token