Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश की पहली डिजिटल हाईटेक गोशाला का होगा भूमिपूजन : सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

भोपाल | हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बरखेड़ी डोब गांव में प्रदेश की पहली गोशाला बनेगी। शनिवार को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त्ा हरेंद्र नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ गोशाला निर्माण स्थान का निरीक्षण किया। विधायक शर्मा ने कहा कि 25 एकड़ क्षेत्र में प्रदेश की पहली हाईटेक गोशाला बनने जा रही है।

मध्यप्रदेश की पहली हाईटेक गोशाला का भूमि पूजन शनिवार को CM डॉ. मोहन यादव करेंगे। भोपाल के बरखेड़ा डोब में 10 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ जमीन में गोशाला बनेगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे और गोवंश का डेटा ऑनलाइन रहेगा।

भोपाल से 20 किलोमीटर दूर बरखेड़ी डोब में 10 हजार गोवंश की क्षमता वाली गोशाला बन रही है। यहीं पर चिकित्सा वार्ड भी बनेगा। यहां गोवंश का इलाज भी हो सकेगा।

इस गोशाला को हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें सीसीटीवी कैमरों सहित वे सभी आवश्यक संसाधन होंगे, जो सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए आएगी।

पहले फेज में 2 हजार गायों की क्षमता वाले क्षेत्र का निर्माण तेजी से प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है। गोशाला में हरा चारा, भूसा और पशु आहार की सप्लाई के लिए मॉडर्न कन्वेयर बेल्ट सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।

लगभग 15 करोड़ रुपए से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत गोशाला का निर्माण करेगी। संचालन नगर निगम करेगा।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि, गोशाला में गायों के गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य सामग्री तैयार करने के लिए एक यूनिट भी लगाई जाएगी। घायल और बीमार गायों के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया जाएगा।

10 हजार गोमाता की होगी क्षमता

मुख्यमंत्री की गोमाता का संरक्षण और संवर्धन प्राथमिकता है। प्रदेश भर में गोशालाओं के निर्माण के साथ ही गोमाताओं के आहार और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गो-शाला में 10 हजार गोमाताओं को रहने की व्यवस्था होगी। सीसीटीवी लगेंगे। जैविक खाद निर्माण का संयंत्र भी लगेगा। इलाज की भी सुविधा भी रहेगी।

Related posts

प्रयागराज में माघ  मेले में सुरक्षा पूरी सतर्कता के साथ, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस विधायक द्वारा चामुंडा माता ब्रिज और आगर रोड पर लगाए गए रामनवमी के शुभकामना संदेशों को नगर निगम की टीम ने क्रेन से हटाया

भोपाल में जमा हुए 37 नामांकन , नरेला में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

Leave a Comment