Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जनजातीय समुदाय की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

जबलपुर- कल 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस समारोह का देशव्यापी सीधा प्रसारण किया गया। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन को सभी ने सुना और देश के सभी जनजातीय वीरों को नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले जनजातीय समुदाय के युवाओं, चित्रकारों और सिकल सेल एनीमिया के निवारण के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छतरपुर जिले की महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का चेक और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, फुलझारिया बाई, उजियारो बाई, विक्रम अवॉर्डी रागिनी मार्को, सृष्टि सिंह को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के चयनित 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र दिया गया। कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनजातीय वर्ग के दो मेधावी विद्यार्थियों को महाराजा शंकर शाह और रानी दुर्गावती मेधावी पुरस्कार प्रदान किए गए। वि‍भिन्न योजनाओं में जनजातीय हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये गये।

 

 

 

 

Related posts

महाकाल लोक और महाकाल मंदिर नवीन कार्यो में NBC का पालन नहीं ? अब आएगी NBC टीम

jansamvadexpress

भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री मिली शासकीय स्कुल भवन में , कांग्रेस प्रत्याशी ने की शिकायत

jansamvadexpress

देश में रिकार्ड तोड़ NOTA पर वोटिंग इंदौर में हुई , स्वच्छता के बाद NOTA पर मतदान में नंबर 01 इंदौर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token