Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागकृषिमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अंततः प्रदेश सरकार ने वापस ली विवादित लैंड पुलिंग योजना:किसान संघ के सामने योजना निरस्त करने की घोषणा

 

  • *सिंहस्थ पर सरकार का बड़ा निर्णय – लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान

उज्जैन।। किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर बैठक की गई. सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई. सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी. साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा. चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामन्त्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे. किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया.

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल आएँगे उज्जैन , शहर में निकलेगा रोड शो

Jansamvad Express Digital

Covid-19 Cases in India: दिल्ली से केरल तक बढ़ रहे कोरोना के मरीज , जानें कितना खतरनाक है नया वेरियंट

Jansamvad Express Digital

सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद शिप्रा आई उफान पर: शिप्रा नदी के घाटो पर स्थित मंदिर डूबे

Leave a Comment