Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री मिली शासकीय स्कुल भवन में , कांग्रेस प्रत्याशी ने की शिकायत

उज्जैन |। उज्जैन की शहरी  विधानसभा में चुनाव के लिए प्रचार का दौर  चल रहा है। प्रचार के दोरान ही कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा एक विडिओ जारी किया गया है , जिसमें भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की सामग्री रखने के लिए शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन का उपयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने स्वंय स्कूल भवन पहुंचकर प्रचार सामग्री देखी है। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से विधानसभा के आरओ को वीडियो के साथ शिकायत की गई है।

शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 कंचनपूरा क्षेत्र में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में रखी भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव की प्रचार सामग्री पकड़ने का दावा किया । उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें सरकारी स्कूल भवन के अंदर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव की प्रचार सामग्री के साथ ही झंडे, बैनर, होर्डिंग रखे हुए थे।

समीर चौधरी ने बताया कि शासकीय स्कूल भवन का दुरुपयोग कर यहां पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. यादव की प्रचार सामग्री रखकर यहीं से वितरण भी किया जा रहा है। जबकि चुनाव आचार संहिता के तहत किसी भी शासकीय भवनों का उपयोग चुनाव प्रचार करने, चुनाव प्रचार सामग्री रखने या वितरण करने के लिए नहीं किया जा सकता है। इस मामले में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आरओ को वीडियो के साथ शिकायत की है। गौरतलब है कि शासकीय भवन का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नही किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर सख्त निर्देश पूर्व में ही जारी किए है।

Related posts

100 वर्ष का हुआ रतलाम का रेलवे स्टेशन : पश्चिम रेलवे ने मनाया भव्य शताब्दी समारोह

Jansamvad Express Digital

Ujjain Dairy Plant: अमित शाह देंगे 255 करोड़ के प्लांट की सौगात

Jansamvad Express Digital

भारतीय संस्कृति की अमेरिका में धूम, नीता अंबानी की मदद से मेट संग्रहालय लगाएगा प्रदर्शनी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page