Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

100 वर्ष का हुआ रतलाम का रेलवे स्टेशन : पश्चिम रेलवे ने मनाया भव्य शताब्दी समारोह

रतलाम : रतलाम रेलवे स्टेशन के सौ साल पूरे होने पर पश्चिम रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाली हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी और आर्टिफैक्ट गैलरी का उद्घाटन किया गया। शताब्दी वर्ष वॉल का अनावरण भी किया गया, जिसमें रतलाम की 150 वर्ष पुरानी रेल विरासत को संजोया गया है। आरपीएफ बाइक परेड, स्कूली बच्चों की झांकियाँ, स्काउट–गाइड और आदिवासी लोकनृत्य समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।

ड्रॉइंग और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रतलाम शताब्दी वर्ष पर आधारित विशेष पोस्टल कवर और रतलाम स्टेशन मैगज़ीन का भी लोकार्पण किया गया। गेज परिवर्तन के बाद इतिहास बनी रतलाम की प्रसिद्ध डायमंड क्रॉसिंग को भी प्रदर्शनी में विशेष रूप से दर्शाया गया। अधिकारियों ने कहा कि रतलाम स्टेशन ने स्टीम इंजन से लेकर वंदे भारत तक की यात्रा देखी है और यह समारोह शहर की रेल विरासत को नई पहचान देता है।।

Related posts

वर्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा को गोल्ड पाकिस्तान के नदीम को सिल्वर मिला

Jansamvad Express Digital

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

मुंबई पहुचा मराठा आरक्षण का मुद्दा , कई लोगो ने की सुसाइड , सरकार करेगी सर्वदलीय बैठक

Leave a Comment