Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पेयजल , सिंचाई और जलीय जीव के उपयोग में आने वाली नदी तालब में क्रूज मोटर बोट प्रतिबंधित होंगे NGT

भोपाल |  भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब), नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी वाटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने रोक लगा दी है। एनजीटी ने इसे अवैध गतिविधि ठहराते हुए बड़ा तालाब में क्रूज का संचालन बंद करने के आदेश दिए हैं।

एनजीटी ने डीजल और डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन को इंसानों समेत जलीय जीवों के लिए खतरा घोषित किया है, क्योंकि इससे उत्सर्जित सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड पानी को एसिडिक बना देता है। यह इंसानों और जलीय जीवों दोनों के लिए कैंसरकारी है।

भोज वैटलेंड के लिए जारी यह आदेश नर्मदा नदी समेत प्रदेश की सभी प्रकार की वेटलैंड पर लागू होगा। वेटलैंड उन्हें कहा गया है- जिनका इस्तेमाल पेयजल आपूर्ति, खेतों में सिंचाई और जलीय कृषि के लिए किया जाता है। एनजीटी ने राज्य सरकार को 3 माह के भीतर इस आदेश का पालन सुनिश्चित कर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

जस्टिस सुधीर अग्रवाल और एक्सपर्ट अफरोज अहमद की जूरी ने बीयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुभाष पांडेय की याचिका पर यह आदेश दिया है। याचिका में मप्र के प्रमुख वन संरक्षक को आदेश दिया है कि नेशनल पार्क के इको सेंसेटिव जोन, वन भूमि पर मौजूद वेटलैंड या वाइल्ड लाइफ के लिए आरक्षित किसी भी जलीय संरचना में क्रूज या मोटर बोट संचालित की जा रही हों तो, तत्काल इनका संचालन रुकवाने और इन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

(मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रदेश के 20 बांध, नदियों में क्रूज प्रोजेक्ट प्र​स्तावित हैं।)

  • नर्मदा: गुजरात में सरदार सरोवर बांध (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) तक क्रूज चलाने की योजना है।
  • तवा: तवा बांध से मढ़ई तक 50 किमी की सफारी क्रूज चलाने की भी योजना है।
  • स्मार्ट सिटी ने अप्रैल 2021 व मप्र टूरिज्म बोर्ड ने फरवरी 2021 में कई प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी किए थे। हाइड्रोलॉजी सर्वे से लेकर प्राइवेट ऑपरेटर से संचालन के एग्रीमेंट तक हो चुके हैं।

Related posts

सोशल मिडिया पर भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस भाजपा के बीच कांटे की टक्कर , X (ट्विटर) पर दोनों के बराबर फोलोवर्स

jansamvadexpress

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

jansamvadexpress

इन्तजार की घडी ख़त्म टनल से बाहर आए सभी 41 मजदुर सफल हुआ रेस्क्यू आपरेशन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token