Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

 प्रदेश के 20 लाख किसानों को देंगे सोलर पावर पंप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  : राज्य सरकार प्रदेश के सभी अन्नदाताओं (किसानों) को सम्मान और सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि  बहुत जल्द 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुरैना जिले के ग्राम राजौधा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपए, इस प्रकार कुल 12 हजार रुपए सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद भाईदूज से हर माह 1500 की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के बेटे-बेटियां खूब पढ़ें-लिखें, इसके लिए सरकार सभी इंतजाम कर रही है।

बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, होनहार विद्यार्थियों को स्कूटी, साथ ही साइकिल और गणवेश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश का कोई भी अंचल विकास से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा।

 

 

 

 

 

Related posts

आखिर अपने वतन लौट आया राजू , पाकिस्तान की जेल में बंद खंडवा के राजू की वतन वापसी

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री पारस जैन पर लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज

jansamvadexpress

छतीसगढ़ सरकार में मंत्री मंडल का गठन आज , 09 मंत्री लेंगे शपथ : कुछ नए कुछ पुराने चेहरे शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token