Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौर संभागखंडवामध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आखिर अपने वतन लौट आया राजू , पाकिस्तान की जेल में बंद खंडवा के राजू की वतन वापसी

खंडवा ( जनसंवाद एक्सप्रेस ब्यूरो ) वर्ष 2019 से घर से लापता राजू के पाकिस्तान की जेल में बंद होने की खबर मिलने के बाद से ही परिवार के लोग मोदी सरकार से राजू के घर वापसी की मांग कर रहे थे ,करीब पांच साल बाद पाकिस्तान ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा तहसील अंतर्गत ग्राम इंधावड़ी निवासी युवक राजू पिंडारे को भारत को सौप दिया है। राजू को पाकिस्तान पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया था। राजू अब वापस भारत लौट आया है। पाकिस्तान द्वारा युवक को राजस्थान के रास्ते भारत को सौंपा गया है। राजस्थान से उसे पंजाब भेज दिया गया। खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में एक छोटा सा ग्राम इंधावड़ी है। यहाँ का रहने वाला राजू 2019 से पाकिस्तान की जेल में बंद बताया जा रहा था । उसका पूरा परिवार इंधावड़ी में ही रहता है। उसके परिवार में माता-पिता और एक विकलांग भाई शामिल हैं। राजू के माता-पिता 2019 से ही सरकारी दफ्तरों में अपने बेटे को पाकिस्तान की जेल से घर वापसी करवाने के लिए चक्कर लगा रहे थे । राजू के परिजन ने एक पल के लिए भी राजू की वापसी के मामले में हिम्मत नही हारी थी और आखरी बार परिजन ने इसी सिलसिले में खंडवा के एसपी विवेक सिंह से मुलाकत की थी और उन्होंने अपने बेटे को पाकिस्तान की जेल से वतन वापसी की गुहार लगाई थीराजू जो पाकिस्तान से अब वतन लौट गया 
राजू की एक झलक देखने के लिए बह्ताब है माँ
  • अब जब राजू की वतन वापसी हो गई और वह अपने देश भारत लौट आया है तो उसकी मां अपने बेटे राजू से मिलने के लिए बेताब नजर आ रही है । राजू की माँ बसंता बाई का कहना है कि 5 साल से राजू की तलाश में पूरा घर परेशान था। हमने राजू की वापसी के प्रयास में हर वह दरवाजा खटखटाया जहां से हमें उम्मीद थी । अब जब राजू वापस आ गया है तो उसका स्वागत करने के लिए मन मचल रहा है। राजू की मां बसंता अपने बेटे को जादू की झपकी देने के लिए अपने बेटे को सीने से लगाने के लिए बेताब है।
  • जासूसी की शंका में पाकिस्जोतान की जेल में था राजू  
  • वर्ष 2019 में सोशल मीडिया सहित नेशनल मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हुई थी . उस वायरल खबर के अनुसार पाकिस्तानी पुलिस के साथ एक युवक को दिखाया जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पकड़ा गया युवक भारतीय था। उस समय पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि वह जासूसी के इरादे से पाकिस्तान में दाखिल हुआ था। राजू को पाकिस्तान की पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मध्य प्रदेश का निवासी होना बताया जा रहा था। उस समय जब भारतीय पुलिस और इंटेलिजेंस को इस युवक की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के इंधावड़ी गांव का रहने वाला राजू है।
दिमागी तोर पर ठीक नही है राजू
राजू के परिवार की माने तो राजू दिमागी तौर पर ठीक नही था या कहे की वह दिमाग से कमजोर था वह अक्सर अपने घर से निकल जाता था। ओएर कुछ दिनों में बाद वापस घर लौट जाता था । लेकिन 5 साल पहले जब राजू घर से निकला तो वह वापस नहीं लौटा। लेकिन कुछ दिनों बाद परिवार को एक बुरी खबर मिली कि उनका राजू पाकिस्तान की जेल में बंद है । बताया जाता है कि वह राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान चला गया था। अब सकुशल भारत लौटने की खबर जब परिवार को मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही रहा।

 

 

 

Related posts

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर विशेष भस्म आरती।

Jansamvad Express Digital

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी श्रद्धालुओ की व्यवस्था

Jansamvad Express Digital

भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई जिलो में बारिश की संभावना,अगले 4 दिन बादल छाए रहने का अनुमान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page