Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी श्रद्धालुओ की व्यवस्था

उज्जैन महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं इस प्रकार हैं-
पार्किंग व्यवस्था:- श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आगन्तुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उज्जैन शहर में चारों ओर से आने वाले मार्गों के चयनित स्थानों पर अस्थायी रूप से वाहन पार्किंग की गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है- प्रशांति धाम, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहे पर, इंजीनियरिंग कॉलेज का मैदान, मन्नत गार्डन, वाकणकर मोड के समीप, हरिफाटक ब्रिज के नीचे, कर्कराज पार्किंग, कर्कराज के आगे कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला पार्किंग, कृषि उपार्जन मैदान मुल्लापुरा। उक्त सभी स्थापित की गई पार्किंग से श्रद्धालु मन्दिर के प्रवेश द्वार तक सरलता से आवागमन कर सकें, इस हेतु 100 बसें वाहन पार्किंग से मन्दिर के प्रवेश द्वार तक नि:शुल्क चलाई जायेंगी। सभी वाहन पार्किंग में पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।
  • जूता स्टेण्ड:- श्रद्धालुओं की चरण पादुकाएं सुव्यवस्थित रूप से रखने के लिये मन्दिर की ओर आने वाले मार्गों के चयनित स्थानों पर जूता स्टेण्ड स्थापित किये गये हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है- इन्दौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये भील समाज धर्मशाला में वृहद स्तर पर जूता स्टेण्ड स्थापित किया गया है। बड़नगर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये नृसिंह घाट तिराहे झालरिया मठ पर जूता स्टेण्ड बनाया गया है। शहर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये हरसिद्धि की पाल पर जूता स्टेण्ड स्थापित किया गया है। जूता स्टेण्ड के कुशल संचालन हेतु श्रद्धालुओं के जूते रखने के लिये कपड़े की थैलियां बनवाई जाकर पृथक पृथक कलर के टोकन बनवाये गये हैं। इसमें भील समाज जूता स्टेण्ड के लिये काला कलर, नृसिंह घाट तिराहे झालरिया मठ के लिये लाल कलर, हरसिद्धि पाल के लिये नीला कलर। टोकन के पीछे जूता स्टेण्ड का पता लिखवाया गया है, जिससे श्रद्धालु दर्शन उपरांत आसानी से अपनी चरण पादुकाएं प्राप्त कर सकेंगे।
    लड्डू प्रसाद काउंटर:- श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मन्दिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग यथा- हरसिद्धि पाल पार्किंग, हरसिद्धि मन्दिर के संमुख टीन शेड, झालरिया मठ एवं भील समाज धर्मशाला में लड्डू प्रसाद काउंटर चौबीस घंटे संचालित रहेगा।

प्राथमिक उपचार एवं फायर स्टेशन :- श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मन्दिर परिक्षेत्र में समीप स्थापित पार्किंग एवं चयनित स्थानों पर प्राथमिक उपचार केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उक्त प्राथमिक उपचार केन्द्रों पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को पाबंद किया गया है व एम्बुलेंस भी खड़ी रखी जायेगी। इसी तरह चयनित स्थानों पर फायर स्टेशन नगर पालिक निगम द्वारा बनाये गये हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को समय पर आवश्यक निर्देश प्रदान करने के लिये पीए सिस्टम व खोयापाया केन्द्र बनाये गये हैं।

एलईडी एवं सीसीटीवी:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मन्दिर परिक्षेत्र एवं सम्पूर्ण दर्शन मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसी तरह वरिष्ठजनों एवं नि:शक्तजनों के लिये व्हील चेयर व ईकार्ट की व्यवस्था भी मन्दिर परिक्षेत्र के पास निर्धारित पार्क पर रखी गई है।

 श्रद्धालुओं से अपेक्षा:- कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें, नि:शुल्क बस व्यवस्था का उपयोग करें, जूता स्टेण्ड में जूते उतारकर टोकन अवश्य प्राप्त करें, नि:शुल्क पेयजल का उपयोग करें, पानी पीने के बाद बॉटल डस्टबीन में डालें, स्थापित किये गये सहायता केन्द्र का उपयोग करें, सुविधा अनुसार शौचालय का उपयोग करें, कर्त्तव्य पर तैनात कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें एवं लड्डू प्रसाद काउंटर पर प्रसाद कतार में लगकर लें।

Related posts

NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा रद्द, 410 में से 120 सवाल हुए थे लीक; CBI करेगी जांच

Jansamvad Express Digital

दिल्ली दंगों के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गाजियाबाद में LLB कक्षा की अनुमति नहीं

इलाहबाद हाईकोर्ट ने दी संभल जामा मस्जिद में रंगाई पुताई की मंजूरी : मस्जिद की बाहरी दीवारों में ही रंगाई-पुताई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page