Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

लाहौल स्पीति में भारी बारिश जारी, जनजीवन प्रभावित

लाहौल-स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है,

जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने पागल नाला पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। खराब मौसम के चलते घाटी के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में प्रशासन ने छुट्टी घोषित कर दी है। बीआरओ और प्रशासन लगातार सड़कों को दुरुस्त करने के कार्य में जुटा हुआ है, ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। वहीं प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

Related posts

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

पंजाब में अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 राइफल और 2 हथगोले बरामद

Jansamvad Express Digital

प्राण प्रतिष्ठा के समय अकेला गर्भगृह में नहीं रहूँगा , 140 करोड़ देश वासी साथ होंगे – नरेंद्र मोदी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page