Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल के दौरे पर,मंदिर की शिलान्यास पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल के दौरे पर हैं। वे कल्कि धाम पहुंच चुके हैं, जहां मंदिर की शिलान्यास पूजा हो रही है। पूजा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी की जनसभा भी होगी।

संभल में कल्कि धाम का निर्माण कांग्रेस से हाल ही निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम करवा रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसे अभागे नेता हैं, जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं।

रविवार (18 फरवरी) को मोदी ने अपने X पर कल्किधाम शिलान्यास का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा-संभल में श्री कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा।

Related posts

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 92वां स्थापना दिवस: 21 साल के बाद चेन्नई में फ्लाईपास्ट और एरियल डिस्प्ले शो

jansamvadexpress

इंदौर उज्जैन में रंगपंचमी पर निकलेगी गैर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

jansamvadexpress

भोपाल लोकसभा में भाजपा के आलोक शर्मा ने 05 लाख वोटो से जीत हासिल की , कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा में आलोक को मिली हार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token