Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल लोकसभा में भाजपा के आलोक शर्मा ने 05 लाख वोटो से जीत हासिल की , कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा में आलोक को मिली हार

भोपाल संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा ने 5 लाख से ज्यादा मतों से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को शिकस्त दी। भोपाल संसदीय क्षेत्र में आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा को अच्छी बढ़त मिली।

सबसे बड़ी बढ़त गोविंदपुरा से 1,37,547 और हुजूर विधानसभा 1,26,456 वोट की लीड मिली। वहीं, भोपाल की कांग्रेस की कब्जे वाली भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को ज्यादा वाेट जरूर मिले। लेकिन, दोनों ही सीटों पर वर्तमान कांग्रेस विधायकों की लीड घटी है।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में शामिल बैरसिया, गोविंदपुरा, नरेला, भोपाल दक्षिण पश्चिम, हुजूर और सीहोर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा को बड़ी बढ़त मिली।

6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बैरसिया से भाजपा नेता विष्णु खत्री को 25397 मतों से जीत मिली थी। जबकि लोकसभा चुनाव में आलोक शर्मा को विष्णु खत्री के जीत के आंकड़े से 69 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले हैं।

इसी तरह भोपाल दक्षिण पश्चिम में 66 प्रतिशत, सीहोर में 54 प्रतिशत, नरेला में 41 प्रतिशत, हुजूर में 23 और गोविंदपुरा में 22 प्रतिशत वोट विधानसभा चुनाव में जीते उम्मीदवार के मार्जिन से ज्यादा मिले हैं।

Related posts

6 थाना क्षेत्रो के 8 बदमाशो को किया जिला बदर: इन्दोरी भाजपा नेता के समर्थक को कई जिलो के लिए किया जिला बदर

Jansamvad Express Digital

चंडीगढ़ भाजपा मेयर ने पद से इस्तीफा दिया , तो AAP के 3 पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की

Jansamvad Express Digital

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस ने घोषित किया अपना प्रत्याशी , धीरन शाह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment