Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सोमवार को ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल , कहा कोर्ट सुनवाई तक इंतजार करे ED

दिल्ली | आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की परेशानिया थमने का नाम नहीं ले रही है एक बार फिर  ED की और से केजरीवाल को  शराब घोटाले में पूछताछ के लिए समन मिला है लेकिन इस बार भी  अरविंद केजरीवाल  ED के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ED के समन गैरकानूनी हैं। जब समन की वैधता को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, तो बार-बार समन भेजने की जगह एजेंसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

एजेंसी ने 17 फरवरी को छठा समन भेजकर केजरीवाल को 17 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। ​​​​इससे पहले जांच एजेंसी केजरीवाल को 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज चुकी थी। जब पांच समन के बाद भी दिल्ली CM पूछताछ के लिए नहीं आए तो ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई थी।

14 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल से कहा था कि आप 17 फरवरी को अदालत में हाजिर होकर पेशी में न जाने की वजह बताएं। तब केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सेशन के कारण वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि हम अगली सुनवाई 16 मार्च को करेंगे। केजरीवाल उस दिन कोर्ट में पेश होंगे।

Related posts

एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी UP पुलिस का एक्शन

Jansamvad Express Digital

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला : लीलावती अस्पताल में चल रहा उपचार

Jansamvad Express Digital

उज्जैन- ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. मोहन यादव उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में शामिल, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डाक सहायकों का सम्मान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page