रिपोर्ट:- सचित बाहेती
बदनावर। सपने देखने और मेहनत करने से आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, चाहे वह कोई भी उच्च पद हों। इस दुनिया में सभी महान उपलब्धियों की शुरुआत एक सपने से होती है जो व्यक्ति के मन की कल्पना का परिणाम होता है। सफलता प्राप्त करने के लिए, आपको मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है। सपने देखने के बाद उसे पाने कै लिए संघर्ष करना पड़ता है। घर परीवर कै मोह को छोड़ना पड़ता हे लगातर 12 घंटे से अधीक पढाई करना पड़ती है। सफलता के लिए आपको अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए नए कौशल सीखने, शिक्षा प्राप्त करने, अनुभव प्राप्त करने और सम्पूर्ण ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि आप संघर्ष और निरंतर मेहनत करते हैं। तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है उक्त बात चंद्रलीला पैलेस पर आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी परीक्षा में 49 रेंक, कलेक्टर की परीक्षा पास करने वाली संस्कृति सोमानी ने अपने उद्बोधन में कहीं।
इस आयोजन की सबसे अच्छी बात यह रही की छोटी बच्चियों को कार्यक्रम मै संस्कृति के साथ मंच पर बिठा कर अतिथि बनाया गया। जिसमें अपूर्व पौराणिक. वैष्णवी चौहान सृष्टि सिंह. अंशु चावला संस्कृति चौहान कलेक्टर कै साथ उपस्थित रही तथा उनके साथ समय बिताकर संवाद करके बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। यह उन बच्चियों के लिए एक अद्भुत और यादगार लम्हा रहा। अपूर्वा पौराणिक ने बताया की मै एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हूं। कई दिनो से संस्कृति कै बारे मै पेपर मै पढ़ रहि थीं उनसे मिलकर बात करके मन मै जो सवाल थे उस विषय पर खुल कर बात की। किए जा रहे हैं सम्मान को देखकर हमने भी दृढ़ संकल्प लिया कि कड़ी मेहनत एवं कठोर परिश्रम करके हम हमारे लक्ष तक पहुंचेंगे। इसके पूर्व मातृशक्ति एवं प्रेस क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर संस्कृति का सम्मान किया साथ में सहा भोज का भी आयोजन रखा गया।
इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत बालिकाओं ने दीप प्रज्वलन कर की स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने दिया। प्रशस्ति पत्र का वाचन प्रवीण चावला ने किया आयोजन का सफल संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान ने माना । वरिष्ठ पत्रकार महेश पाटीदार, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विनय पाटीदार, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी गोपाल पाटीदार, राकेश सिंह चौहान, प्रदीप पवार, आशीष परमार, सचित बाहेती शिवम चौहान, मूकेश राठोड़, वही महिला शक्ति में रीना चौहान, कविता शर्मा, रानी चौहान, नीता पाटीदार, सपना पवार आदि महिला उपस्थित थीं।
