Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

फिर हुआ छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 11 पुलिसकर्मी शहीद

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। उक्त जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट से थे। इसके अलावा उनके  गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर के पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया।

हमला छत्तीसगढ़ के  दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। IG सुंदरराज पी ने बताया – मौके पर सीनियर ऑफिसर्स भेजे गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

बस्तर में नक्सलियों का TCOC (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चल रहा है। नक्सली इस दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। TCOC को देखते हुए फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें एडिशन का किया उद्घाटन

jansamvadexpress

विक्रमोत्सव 2025 :एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम , मुख्यमंत्री डॉ यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश होंगे शामिल

jansamvadexpress

इरान की महिला सिंगर गिरफ्तार : बिना हिजाब पहने कॉन्सर्ट करने का मामला

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token