Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का ग्रामीण दौरा नर्मदा नल- जल योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, लाड़ली बहना योजना और गेहूं उपार्जन केंद्रों को लेकर भी की चर्चा

घट्टिया- उज्जैन जिला कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए औचक निरीक्षण किया। जिसमें कलेक्टर ने घट्टिया तहसील के ग्राम झीतरखेड़ी, बिछड़ौद, कलेसर, निपानिया गोयल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हुए गांव- गांव में शासन की नर्मदा नल- जल योजना, गेहूं उपार्जन केंद्रों और लाड़ली बहना योजना के कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही कलेक्टर ने अंचल के गांवों में नर्मदा नल- जल योजनाओं का कार्य समयावधि में भी पूरा नहीं होने पर पीएचई अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए 5 मई तक कार्य को गती देकर पूरा करने की बात कहीं, वहीं कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों के साथ ठेकेदार पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहीं। कलेक्टर ने तहसील के अन्य जगहों पर भी इसी तरह नल- जल योजना के कार्यों को अधूरा छोड़ने पर अपनी नाराजगी जताई।


इधर कलेक्टर ने अंचल के गांवों में बने शासन के गेहूं खरीदी उपार्जन केंद्रों का भी औचक निरिक्षण किया। जिसमें किसानों के साथ उपार्जन केंद्र खरीदी समितियों आदि से गेहूं उपज खरीदी को लेकर चर्चा की। वहीं कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारियों, तुलावटी आदि से भी चर्चा कर समयावधि में किसानों की गेंहू उपज तुलवाने, किसानों को परेशान नहीं करने और समयसीमा में किसानों की उपज का बील बनाकर भुगतान करने आदि के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था, किसानों की उपज तुलने तक उनके ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से पूछा कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है? जिस पर किसानों ने समय पर बील नहीं बनने और भुगतान नहीं होने की बात कहीं, जिसको लेकर कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारियों को समय पर बील बनाने के साथ भुगतान करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने ग्राम पंचायत सचिवों से लाड़ली बहना योजना को लेकर भी चर्चा की। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि समयावधि में लाड़ली बहना योजना के फार्म संपूर्ण दास्तावेजों के साथ भरने और उन्हें अपलोड करने के साथ महिलाओं को अधिक समय तक पंचायतों के चक्कर नहीं लगवाने की बात कहीं। इस मौके पर कलेक्टर के साथ एसडीएम धिरेन्द्र पाराशर, तहसीलदार प्रकाश परिहार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के भी अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

विक्रम विश्वविद्यालय पीएचडी मामले में लोकायुक्त ने शुरू की जाँच ,कुलसचिव के हुए बयान

पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : प्रदेश में चल रहे विकास कामो से कराया अवगत

एमपी में खुलेंगे सरकारी रोजगार के दरवाजे : महिलाओ को मिलेगा अवसर , सीएम यादव विजन रोजगार

Leave a Comment