Mobile Phone Addiction: आज के दौर में मोबाइल लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. अगर थोड़ी देर के लिए भी मोबाइल पास न हो तो ऐसा लगता है मानो जिंदगी रुक सी गई है. लोग कुछ भी कर रहे हों, लेकिन उनके हाथ में मोबाइल जरूर रहता है. यहां तक कि अब तो बच्चे भी एक मिनट के लिए मोबाइल से दूर नहीं रहते. इतना ही नहीं, एक-दो साल के बच्चे भी अब मोबाइल के लिए ज़िद करने लगे हैं. ऐसे में बच्चों को मोबाइल से दूर रखना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल सा हो गया है.
बच्चों से मोबाइल की लत छुड़वानी है तो ये दिखा दें ये वीडियो..! यूपी के बदायूं के HP इंटरनेशनल स्कूल की टीचर्स ने बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए एक अवेयरनेस प्लान बनाया है#MobilePhoneAddiction pic.twitter.com/CS49QvWjZY
— जनसंवाद एक्सप्रेस (@JansamvadE) September 13, 2024
सोशल मीडिया पर आए दिन लोग किसी न किसी तरह से मोबाइल की लत छुड़ाने के तरीके बताते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का ऐसा तरीका अपनाया कि बच्चे मोबाइल देखकर ही डर जाएंगे. वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बदायूं के एक स्कूल का है. जहां के टीचर्स ने बच्चों को जागरुक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है.
