Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बारामुला में आतंकी और सेना के बिच मुठभेड़ जारी , दो और आतंकी मारे गए , अब तक चार आतंकी ढेर

कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में शनिवार यानी 16 सितंबर को सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया।

मारे गए दोनों आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। हालांकि, इनकी पहचान होना बाकी है। छिपे हुए आतंकियों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस इलाके में सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वही इलाका है जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था।

पिछले 6 दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। 11 सितंबर को राजौरी में 2 आतंकी मारे गए और 1 जवान शहीद हुआ था। अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में 13 सितंबर से एनकाउंटर जारी है। 4 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां आतंकियों की तलाश जारी है।

Related posts

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

jansamvadexpress

कांग्रेस ने किया संविधान सत्याग्रह और उपवास : उच्च न्यायलय परिसर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा की मांग

jansamvadexpress

बदनावर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के तीन कारोबारियों को ग्राम ढोलाना से पकड़ा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token