Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

बदनावर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के तीन कारोबारियों को ग्राम ढोलाना से पकड़ा

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर शहर और आसपास के कस्बों में स्मैक का नशा अपना पैर फैलाने लगा है और बड़ी संख्या में
नवयुवकों को अपना काल ग्रास बनाने को आमादा है। इस नशे के दानव को समूल नष्ट करने के पुलिस अधीक्षक
महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर थाना बदनावर में स्मैक हेरोईन का नशा मोहल्लों तथा गाँव में लाकर
बैचने वालो के विरुध्द मुखबिर लगाकर धरपकड़ की कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र
पाटीदार के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री शेरसिंह भूरिया के सुपरविजन में बदनावर
थाना प्रभारी विश्वदीपसिंह परिहार नशे का व्यापार करने वाले स्मग्लरों के विरुध्द शिकंजा मजबुत किया और थाने के
फोर्स को इनकी धरपकड़ में लगाया। धरपकड़ के दौरान पुलिस द्वारा नशे के तीन कारोबारीयों को धर दबौचा गया. जो
राजस्थान से स्मैक लाकर ढोलाना क्षेत्र एवं गाँव के भोले भाले नवयुवको को नशे की लत लगाने के लिये पहले मुफ्त
में या सस्ते में स्मैक के कश लगवाते थे बाद जब युवक नशे की गिरफ्त में आ जाते थे और नशे के लिये तड़पने लगते
थे तो उन्हें बहुत महंगे दामों पर नशे की एक छोटी सी खुराक दी जाती थी। नशे के कारोबारी एक गेंहू के बराबर स्मैक
की पुडिया के 200/- रूपये लेते थे। बदनावर ढोलाना क्षेत्र के कई नवयुवक तथा अधेड़ उम्र के लोग पिछले कुछ वर्षों
में नशे की गिरफ्त में आकर जिन्दा लाश में तब्दील हो चुके है। क्षेत्र को नशे से निजात दिलाने के लिये पुलिस ने
अलर्ट मोड पर रहते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया। उपनिरीक्षक आकाशसिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि
नशे के तीन कारोबारी ढोलाना में मलिक की मढ़वा पर नशेड़ियों को स्मैक बैचने के लिये माल लेकर खड़े है। तुरंत
दबिश देने के लिये कहा इस पर आकाशसिंह ने मय फोर्स सउनि मनीष परमार, आर. 881 अनिल, आर. 730
मेहरबानसिंह गुर्जर, आर. 379 विक्की कुशवाह के दबिश देकर तीन स्मैक के कारोबारियों मलिक पिता आजाद खाँ
जाति सिंधी मुसलमान उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढोलाना, तामील पिता गुलवीर खाँ जाति सिंधी मुसलमान उम्र 26
साल निवासी ग्राम ढोलाना, माहिला आहुति फकीर उम्र 17 साल निवासी ग्राम ढोलाना को दबोचा
और इनके कब्जे से क्रमशः 16 ग्राम, 13 ग्राम तथा 04 ग्राम कुल 33 ग्राम नशे की पुडियाँ जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार
में कीमत करीब एक लाख रूपये है, जप्त करने में सफलता प्राप्त की। तीनों बदमाशों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
इनके विरुध्द एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा नशे के कारोबारियों के पकड़ने में लगे फोर्स को
उचित ईनाम देने की घोषणा की है।

Related posts

महाकाल लोक के बाहर फुल प्रसादी बेचने वाली महिलाओ का हुआ दंगल ,पुलिस के आने तक चलता रहा विवाद

Jansamvad Express Digital

शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिरी कार का वीडियो सामने आया

Jansamvad Express Digital

धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग उज्जैन के नविन कार्यलय का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page