Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

बटवाडिया डेम का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए

बदनावर। नगर के जल प्रदाय के प्रमुख स्रोत बटवाड़िया डेम का रविवार को एसडीएम मेघा पवार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सीईओ राजेंद्रसिंह परिहार एवं नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव ने अवलोकन किया।
अधिकारियों ने जल स्तर की जानकारी लेते हुए जल यंत्रालय के प्रभारी कमलेश पाटीदार एवं ओम गुर्जर को आवश्यक निर्देश दिए। यहां पर उन्होंने पिकनिक स्पॉट विकसित करने के लिए भी योजना बनाने का निर्देश दिया।
बाद में उन्हें बागेड़ी जल
यंत्रालय स्थित नदी का गहरीकरण कर नौका विहार जैसी सुविधा उपलब्ध कराने एवं मनोरंजन पार्क विकसित करने की योजना के बारे में बताया गया। इस बारे में उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने अमृत 2 योजना अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। आपने किला परिसर में शासकीय भूमि पर होम्योपैथी अस्पताल भवन निर्माण के लिए अवलोकन किया।

बता दे कि बटवाडिया डेम नगर की प्यास बुझाने का एक मात्र जलस्त्रोत है। यही से पूरे शहर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है। नगर में प्रतिदिन 34 लाख लीटर पानी 2 जोन में सप्लाई किया जाता है। नगर में करीब 3500 नल कनेक्शन है।

Related posts

अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे से बदल जाएगी भाजपा की प्लानिंग: अब क्या होगा नया एजेंडा

Jansamvad Express Digital

विक्रमोत्‍सव 2023-आदि विक्रमादित्‍य ने दर्शकों को दिखायी रहस्‍यमयी दुनिया

पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे उज्जैन प्रतिबन्ध के बावजूद गर्भगृह से किये बाबा महाकाल के दर्शन, कल से शुरू होगी विक्रमादित्य शिवमहापुराण कथा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page