Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिरी कार का वीडियो सामने आया

उज्जैन। उज्जैन में शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिरी कार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार अन्य वाहनों के साथ जाती दिख रही है और अचानक पुल से नीचे गिर जाती है। इधर कार की तलाश में लगी पुलिस को उसके पुल से दो किमी मिलने की सूचना मिली है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकालने में जुट गई है। कार के साथ डूबे उन्हेल थाना टीआई अशोक शर्मा का शव मिला है। वहीं एसआई मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश जारी है।

बड़नगर रोड पर शनिवार रात शिप्रा के बड़े पुल को पार करते समय एक कार नदी में गिर गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह पता चला कि कार में उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआइ मदन लाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल सवार थे। सुबह अशोक शर्मा का शव मिला।

https://www.facebook.com/share/v/19ZcnaASNT/

Related posts

कांग्रेस को बड़ा झटका राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

आज उज्जैन आएँगे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गेहलोत , समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page