Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भाई बहन बताकर लिया किराए पर कमरा : मकान मालिक को फंदे पर लटके मिले युवक युवती

भोपाल ||  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामूहिक आत्महत्या की खबर से सनसनी फैल गई। युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। एक ही कमरे में दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सामूहिक आत्महत्या की खबर से पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

शहर के अयोध्यानगर इलाके के नरेला शंकरी में रहने वाले युवक-युवती ने फांसी लगा ली। दोनों बैतूल जिले के रहने वाले थे और काम की तलाश में करीब तीन महीने पहले भोपाल आए थे। गुरुवार को वे अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में मिले।

युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि युवती के गले में फंदा तो था, लेकिन वह नीचे पड़ी हुई थी। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से फिलहाल खुदकुशी की असल वजह पता नहीं चल पाई है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।

अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि 23 वर्षीय सोनू महालय और पायल बैतूल जिले के रहने वाले थे। दोनों अलग गांव में रहते थे और उनके स्वजनों ने प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई है। करीब तीन महीने पहले वे भोपाल काम की तलाश में आए थे। वे नरेला शंकरी में किराये के कमरे में रहते थे। दोनों ने मकान मालिक को भाई-बहन के रूप में अपना परिचय दिया था।

Related posts

कानपुर से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे:रेलमंत्री ने कहा- भारी चीज से टकराकर उतरी, सबूत सुरक्षित; IB जांच कर रही

jansamvadexpress

पुलिस हिरासत से पहले संदिग्ध ने खोली गबन की पर्ते , शहर के कालोनाइजर , व्यापारी और पत्रकारों पर लगाए गबन के पैसो का उपयोग करने का आरोप

jansamvadexpress

सिंहस्थ 2028 की तैयारी हेतु डीजी होमगार्ड ने किया उज्जैन होमगार्ड लाइन का दौरा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token