Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग: US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते

नई दिल्ली || अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। UN के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है। इस हमले में 150 छात्राओं की मौत हुई थी। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि उसके मुताबिक इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा है कि इस मामले की जल्द, निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए। जिनेवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा कि जिस पक्ष ने हमला किया है, उसी की जिम्मेदारी है कि वह इसकी जांच करे और सच सामने लाए।

उन्होंने इस घटना को बहुत डरावना बताया और कहा कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस संघर्ष की तबाही और दर्द को दिखाती हैं। यह स्कूल दक्षिणी ईरान में है और उस पर शनिवार को हमला हुआ था। उसी दिन अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिकी सेना जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाती। वहीं इजराइल ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहा है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सूबेदार I.P.S ने चलवाई निगम की JCB

Jansamvad Express Digital

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर इंदौर में दुष्कर्म का मामला दर्ज

Jansamvad Express Digital

आजादी के बाद पहली बार मिला उज्जैन को विजन वाला जनप्रतिनिधि: प्रदेश को लगे विकास के पंख, ये है प्रदेश के विकास पुरुष

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment