भोपाल || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक को फिल्म “शतक : संघ के 100 वर्ष“ देखना चाहिए। यह एक प्रेरक फिल्म है जो राष्ट्र के लिए कर्म प्रधान भूमिका का आहवान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल मंगलवार को भोपाल में यह फिल्म देखने के बाद ये विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास के अध्ययन और अतीत से अवगत होकर संघ संस्थापकों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने और भविष्य को बेहतर बनाने की कल्पना कर ली थी।
previous post
