Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

2.5 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर \ मध्यप्रदेश के  ग्वालियर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और मोहना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार से 6 बोरे डोडा-चूरा के जब्त किए हैं। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने कार की डिक्की के नीचे यह माल छुपाकर रखा था। तस्कर यह डोडा-चूरा राजस्थान से ग्वालियर लेकर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी केएम शियाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर डोडा-चूरा की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व मोहना थाना पुलिस की दो टीमों को तैयार किया गया। इन टीमों को आगरा मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहना के टीकला तिराहा वा वाहन चैकिंग करने के लिए लगाया गया। तभी एक सफेद रंग की अर्टिका कार नंबर RJ28 UA 5478 आती हुई दिखी। चैकिंग देखते ही कार वापस लौटाने का प्रयास किया गया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को घेराबंदी कर रोक लिया गया। पुलिस टीम को कार के अंदर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखे पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुलिस को भटकाने का प्रयास किया गया। पूछताछ में तीनों संदिग्ध छवडा जिला बारा राजस्थान के रहने वाले ज्ञात हुये। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट व डिक्की में प्लास्टिक की बोरी रखी हुई थी,जिन्हे खोलकर देखा गया तो उनमें भारी मात्रा में डोडा चूरा भरा हुआ था। तोल करने पर डोडा चूरा का वजन 68 किलो निकला जिसकी कीमती करीब 2 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

Related posts

इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया को चौंकाया, छोड़कर चल दिए G7 समिट, जानें किसका देने जा रहे साथ?

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर से लेकर राजधानी तक कुत्तो का आतंक , भोपाल में 13 दिन दो बच्चो की मौत , पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लिखा पत्र

Jansamvad Express Digital

फिर ट्रम्प ने भारत-पाक युद्ध पर दिया बयान : युद्ध में 5 जेट गिराए गए थे,किस देश के गिरे ये साफ नहीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment