Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

ईरान-इजरायल तनाव के बीच काशी का शांति संदेश, मुस्लिम-हिंदू महिलाओं ने खेली होली

लखनऊ || आज दुनिया भर में जहां एक तरफ ईरान और इजरायल जैसे देश खून की होली खेल रहे हैं और युद्ध की आग में झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ काशी ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। वाराणसी के लमही इलाके में  एक अनोखा गुलालोत्सव देखने को मिला, जहां मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर होली खेली और नफरत, हिंसा और कट्टरपंथ को दरकिनार कर मोहब्बत की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में सिर्फ होली ही नहीं खेली गई, बल्कि 300 जरूरतमंद परिवारों के बीच होली की पोटली और साड़ियां भी बांटी गईं। बड़कू हनुमान जी आश्रम के पंडित रिंकू महाराज ने अनाज बैंक की ओर से यह वितरण किया और कहा कि मानवता तभी बचेगी जब हमारे जीवन में रंग और उमंग होगा। बाइट- नजमा परवीन, मुस्लिम महिला फाउंडेशन बाइट – पंडित रिंकू महाराज

Related posts

LOC में आतंकियों की नाकाम घुसपैठ की कोशिश :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर

jansamvadexpress

अनंत चतुर्दशी: आज मुंबई में किया जा रहा गणेश मूर्ति का विसर्जन

jansamvadexpress

श्री नगर की झेलम नदी में नाव पलती , 04 यात्री की मौत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token