Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में पहली बार दो दिवसीय काइट फेस्टिवल

राजधानी भोपाल में पहली बार दो दिवसीय काइट फेस्टिवल रविवार से शुरू होगा। यहां 3 से 30 फीट तक की पतंगें उड़ेंगी तो हल्दी-कुंकुं, मलखंभ, गिद्दा, भांगड़ा होंगे तो लोहड़ी, पोंगल, बिहू जैसे प्रादेशिक त्योहारों के बारे में बताया जाएगा। मकर संक्रांति महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं। इधर, लोग पतंगबाजी भी करेंगे। 15 जनवरी को दान-पुण्य और स्नान करेंगे।

जिला प्रशासन के साथ पर्यटन, खेल एवं संस्कृति विभाग 14-15 जनवरी को एमवीएम ग्राउंड पर मकर संक्रांति महोत्सव मनाएगा। पतंगें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अयोध्या के राम मंदिर की झलक भी नजर आएगी। मंदिर की कलाकृति के साथ सेल्फी के लिए अलग से सेल्फी पाइंट बनाया जाएगा।

सितोलिया, सांप-सीढ़ी, गिल्ली-डंडा जैसे स्थानीय खेल भी होंगे। लोहड़ी, पोंगल और बिहू जैसे प्रादेशिक त्योहारों के बारे में बताया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आम जनों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related posts

इंदौर में 15वीं मौत: दूषित पानी में हैजा जैसे घातक बैक्टीरिया

jansamvadexpress

विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

jansamvadexpress

हरिद्वार में आयुष विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token