Jan Samvad Express Digital
Breaking News
इंदौर संभागधारमध्यप्रदेशशिक्षा

विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

धार बदनावर | शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व उपसरपंच अमर सिंह डाबर थे तथा अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य बृजेश सोनी ने की। कार्यक्रम का संचालन स्मिता शर्मा एवं आभार प्रदर्शन पवन भिड़ोदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य बृजेश सोनी द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया व आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने के लिए अच्छी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वर्षभर विभिन्न सांस्कृतिक , खेलकूद एवं अन्य शालेय गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा चंचल डावर का सम्मान किया गया।इस गरिमामय एवं सादगी पूर्ण कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के सुरेश बर्फा, पवन भिड़ोदिया ,प्रीति तिवारी ,रमा भारती, स्मिता शर्मा, तथा मीनाक्षी सोनी ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया । छात्रा सीमा सिंगार एवं सोनम डावर ने भी अपने अनुभव साझा किए।

Related posts

रतलाम रेल मंडल की ये ट्रेन होगी प्रभावित

Jansamvad Express Digital

उन्हैंल. क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा: उन्हेंल में 5 करोड़ की लागत से कन्या छात्रावास निर्माण को मंजूरी

महाघोटाला: सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेरफेर, कलेक्टर ने बिठाई जांच : राम मंदिर के बाद अब एमपी का बगलामुखी मुखी मंदिर चोरी का शिकार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page