Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट , नग्न दोड़ाया , भाजपा विधायक की पत्नी सहित 3 पर मामला दर्ज

मुंबई |  महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आष्टी के भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस के लोगों ने रविवार (15 अक्टूबर) को उसके साथ मारपीट की।

वो भी उन लोगों के साथ भिड़ गई। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी वहां से भागने लगे। महिला बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़कर उनका पीछा करने लगी।

पीड़ित ने विधायक की पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक की पत्नी अपने गुंडों की मदद से उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहती है। जिस जमीन पर प्राजक्ता धस दावा कर रही हैं, वह 60-70 साल से उनके परिवार के पास है।

Related posts

इंदौर नगर निगम के अधिकारी के घर EOW की कार्रवाही : आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के कई इलाको में सुबह बारिश राजस्थान में गिरे ओले

jansamvadexpress

कैम्ब्रिज में अपने उद्बोधन के माध्यम से की राहुल ने मन की बात -कहा मेरे फोन को टेप किया जाता मुझ पर कई आपराधिक मामले किये दर्ज

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token