Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

मेरा एनकाउंटर हो सकता है आजम खान , डरे डरे से आजम

उत्तर प्रदेश |  सपा नेता आजम खान को रविवार सुबह रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी हरदोई जेल लाया गया। हालांकि, आजम की पत्नी तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेगी। आजम-अब्दुल्ला को 5 बजे रामपुर जेल से रवाना किया गया। जेल से निकलने के बाद आजम ने कहा कि हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है। कुछ भी हो सकता है।

इस दौरान आजम थोड़ा परेशान दिखे। वह बार-बार बेटे अब्दुल्ला से बात कर रहे थे। उन्होंने बेटे से 2 चादरें भी मांगी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनसे कहा कि आप चिंता मत करिए, हम है न। फिर पुलिसवाले आजम को गाड़ी की बीच की सीट पर बैठाने लगे। तो उन्होंने बैठने से मना कर दिया। कमर में दर्द का हवाला दिया। पुलिसकर्मियों से कहा कि हमारे हाथ-पैर तोड़ कर ले चलो।

आजम 9 बजकर 24 मिनट पर सीतापुर जेल पहुंचे। जबकि अब्दुल्ला सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर हरदोई जेल पहुंचा। आजम 20 मई 2022 को सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। 16 महीने 22 दिन बाद आज फिर वहीं पहुंच गए हैं। बता दें कि 2 जन्म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर कोर्ट ने बुधवार को आजम, पत्नी तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा सुनाई।

Related posts

चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को मिल सकती है जमानत , सुनवाई 07 मई को

अभिनेत्री रवीना टंडन ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

ग्वालियर से ‘आप’ करेगी चुनावी शंखनाद, आज 1 जुलाई को होगी महारैली,प्रदेश भर से कार्यकर्त्ता पहुचे

Leave a Comment