Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सांसद बनने के सपने देख रहे कमल हासन को कोर्ट की फटकार : कन्नड़ विवाद पर हाईकोर्ट की फटकार

साउथ एक्टर कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है।

कन्नड़-तमिल भाषा विवाद में फंसे एक्टर कमल हासन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने साफ कर दिया है कि ‘चाहे कोई भी हो’, जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। दरअसल, हासन की आगामी फिल्म Thug Life की रिलीज पर कर्नाटक में बैन की अपील के खिलाफ याचिका दायर हुई थी।

कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी करने के सिलसिले में  कर्नाटक हाईकोर्ट से kamal को फटकार पड़ी है। कोर्ट ने कमल हासन को लेकर कहा है कि ‘आप बेशक कमल हासन होंगे लेकिन आपको किसी की भावनाएं आहत करने का कोई हक नहीं है।’

क्या है पूरा मामला?
कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, अभिनेता द्वारा हाल ही में दिए गए एक विवादित बयान ने राज्य में जबरदस्त नाराजगी फैला दी है। अब इस मुद्दे पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनकी कड़ी आलोचना की है और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। बता दें कमल हासन फिल्म के प्रमोशन के दौरान कह दिया था कि ‘कन्नड़ तमिल भाषा से ही पैदा हुई है’।

Related posts

विदिशा में उत्साह के साथ संपन्न हुई बेतवा मैराथन–2026

Jansamvad Express Digital

परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र बस की चपेट में आए . गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

Leave a Comment