Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल पहुंचे राहुल गाँधी : ‘संगठन सृजन अभियान’ की औपचारिक शुरुआत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां पार्टी के महत्वाकांक्षी ‘संगठन सृजन अभियान’ की औपचारिक शुरुआत करने आए हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के महत्वाकांक्षी ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

राहुल गांधी के आगमन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे से ऑब्जर्वर और वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठकें चल रही हैं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाने और भीतरघातियों की पहचान कर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

Related posts

ऋषिकेश और इंदौर की ट्रेन में शरीर के टुकड़े मिलने वाले मामले में पुलिस का खुलासा , उज्जैन के कमलेश ने दिया वारदात को अंजाम

Jansamvad Express Digital

झारखण्ड में भाजपा से JMM में शामिल पूर्व विधायक : कई नेता भी छोड़ चुके पार्टी

Jansamvad Express Digital

दांतों में ब्रेसेज के लिए क्या है सही उम्र? यहां जानिए, किसे लगवाने चाहिए ब्रेसेज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment