Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं: सिंहस्थ 2028 महाकुंभ के आयोजन की

उज्जैन || सिंहस्थ 2028 महाकुंभ के आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उज्जैन सहित आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और रेलवे स्टेशन से मेला क्षेत्र तक आवागमन को सुगम बनाना रहा।निरीक्षण की शुरुआत उज्जैन के मुख्य रेलवे स्टेशन से की गई। इसके बाद कलेक्टर ने निरीक्षण यान के माध्यम से विक्रमनगर, नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामण गणेश सहित अन्य स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने सभी स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप पर्याप्त होल्डिंग एरिया विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के लिए आगमन और निर्गमन के मार्ग अलग-अलग रखने और स्टेशनों से सीधे मेला क्षेत्र तक आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा।

सिंहस्थ कुम्भ को लेकर कलेक्टर सिंह के साथ जिला पंचायत सीईओ जयती सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, रेलवे विभाग से सिंहस्थ मेला अधिकारी कुंजीलाल मीना, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी और, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पीयूष पांडे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी | ईई पीडब्ल्यूडी गौतम अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल रहे।

 उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उज्जैन और आसपास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। पंवासा फ्लैग स्टेशन को एनएचएआई मार्ग से जोड़ने के लिए स्टेशन तक सर्विस रोड बनवाई जाएगी। प्लेटफार्म क्रमांक 2 से मक्सी मार्ग तक सर्विस लेन का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, ROB और सर्विस रोड जैसी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

Related posts

रफ़्तार से आई मौत और बच गई जान : बुलेट सवार ने आँखों के सामने किया मौत से सामना

jansamvadexpress

Wat Doet PK777 Casino Zichzelf Verklaren • NL Claim Bonus Online GtBets Casino

cradmin

Bet Necessary And Terms . British market Play Now Foxygames Online Casino

cradmin

Leave a Comment

Please enter an Access Token