Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

उज्जैन || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन पहुंचेंगे। वे नानाखेड़ा ग्राउंड में बने भव्य सभा स्थल से सिंहस्थ 2028 के लिए 129 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर Utkarshujjain.com पोर्टल का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही कौशल सेतु इंडस्ट्री लीड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रोजेक्ट स्वाध्याय (कोडिंग फॉर ऑल) की भी शुरुआत करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम पहुंचेंगे। जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा, वे सभी कार्य नगर निगम उज्जैन के माध्यम से शहर में कराए जाएंगे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व निकाली तिरंगा यात्रा

jansamvadexpress

उत्तम जल मंदिर का मंत्री दत्तीगांव ने किया शुभारंभ

jansamvadexpress

उज्जैन कलेक्टर को बढ़ी राहत , हाई कोर्ट ने निरस्त की अवमानना

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token