Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नयी दिल्ली || देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। भीषण सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दृश्यता कम होने से  सड़कों पर चालक वाहनों को गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जो दोपहर बाद 10 किमी प्रति घंटा तक कम हो जाएगी। जम्मू कश्मीर में 40 दिन तक चलने वाले ठंड का दौर, चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होगा।

देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। भीषण सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दृश्यता कम होने से  सड़कों पर चालक वाहनों को गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश, जम्मू, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का अनुमान है।

इस दौरान सोमवार को दोपहर तक दिल्ली में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जो दोपहर बाद 10 किमी प्रति घंटा तक कम हो जाएगी। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले कल तक शीतलहर की आशंका जताई गई है, जबकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 31 दिसंबर तक तेज हवा और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

जम्मू कश्मीर में 40 दिन तक चलने वाले ठंड का दौर, चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होगा। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को यहां बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। नए साल से पहले जम्मू-कश्मीर आ रहे पर्यटकों को बर्फबारी का तोहफा मिल सकता है। विभाग के अनुसार,  31 दिसंबर और 1 जनवरी को कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी और कश्मीर घाटी के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है।

Related posts

ग्वालियर से ‘आप’ करेगी चुनावी शंखनाद, आज 1 जुलाई को होगी महारैली,प्रदेश भर से कार्यकर्त्ता पहुचे

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

उज्जैन में चोरो ने कुए में छुपाया चोरी किया सोना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment