Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मु आज जमशेदपुर में दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

नयी दिल्ली || राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन आज जमशेदपुर में दो प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वह संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह और एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।  इससे पूर्व रविवार को रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए रांची, जमशेदपुर और गुमला में कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई इलाकों को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।

मंगलवार को वह गुमला में एक लोक-सांस्कृतिक सभा में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे में केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Related posts

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस देश भर में ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम से करेगी चंदा

Jansamvad Express Digital

उज्जैन नगर अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल: घोषणा बाकी , होर्डिंग तैयार

Jansamvad Express Digital

भोरासा पुलिस ने नगर में निकाला पैदल मार्च लोगों से की चर्चा

Leave a Comment