Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

रतलाम मेडिकल कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में छात्रा यु टर्न शिकायत ली वापस , आरोपी छात्र के विरुद्ध कालेज की अनुशासन कमेटी करेगी कार्रवाई

रतलाम  मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के  मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रा को प्रताड़ित करने और सड़क पर छात्रा का नाम लिखकर भद्दे कमेंट लिखने के मामले में अब  पीड़ित छात्रा ने पुलिस थाने से अपनी शिकायत वापस लेते हुए पुरे मामले में यु टर्न ले लिया  है। वहीं अब उक्त  आरोपी छात्र के विरुद्ध  मेडिकल कॉलेज की अनुशासन समिति ही कार्रवाई कर सकती है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ के मामले में छात्रा ने पुलिस  शिकायत वापस ले ली है लेकिन मेडिकल कॉलेज परिसर में की गई अनुशासनहीनता को लेकर अनुशासन समिति की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें आरोपी छात्र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हो सकती है।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार की रात रतलाम मेडिकल कॉलेज परिसर में फाइनल ईयर के एक छात्र ने जमकर हंगामा मचाया और एकतरफा आशिकी में जूनियर छात्रा को अलग-अलग फोन नंबरों से फोन कर प्रताड़ित किया था। यही नहीं जब छात्रा ने आरोपी से बात नहीं की तो उसने सड़क पर छात्रा का नाम लिखकर भद्दे कमेंट लिख दिए। मामला महिला थाने भी पहुंचा था लेकिन पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

यह था जूनियर छात्रा को परेशान करने का पूरा  मामला

रतलाम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के सीनियर छात्र द्वारा जूनियर छात्रा को एकतरफा प्यार में प्रताड़ित करने और सड़क पर छात्रा का नाम लिखकर अश्लील टिप्पणी की है। बीते गुरुवार की रात आरोपी छात्र ने छात्रावास के बाहर जमकर हंगामा भी किया है। मेडिकल कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अब महिला पुलिस थाने पहुंचा था। जहां छात्रा के द्वारा शिकायत वापस ले लेने से आरोपी छात्र के विरुद्ध अब तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

Related posts

विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कई विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, टोंकखुर्द क्षेत्र के कई गांवों में किया भुमिपूजन, दो दर्जन से ऊपर भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

Jansamvad Express Digital

भोपाल का कचरा बना खतरा : क्या इंदौर के साथ उज्जैन को भी है इससे खतरा

Jansamvad Express Digital

महाकाल लोक आने वाले बाहरी श्रद्धालु के लिए शुरू होगी ई बाइक सुविधा , शहर घुमने में होगी सुविधा जनक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page