Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर

उज्जैन |उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से  भाजपा सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया ,दर्शन के पश्चात वे महाकाल लोक देखने भी गए। रवि किशन अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे , यहाँ उन्होंने करीब 2 घंटे तक भगवान की प्रातकाल होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर पुजन अर्चन किया ,रवि किशन इस दौरान धोती सोला पहनकर महाकाल की भक्ति में रमे हुए दिखाई दिए। दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि में तो महाकाल का सेवक और उनके चरणों का दास हु। महाकाल दर्शन का धन्य हो गया। मोदी जी के द्वारा महाकाल लोक भव्य बनाया गया। महाकाल ने यहाँ के विधायक मोहन यादव को राजा बना दिया। चुनाव प्रचार के लिए में था तब महाकाल भगवान से प्रार्थना की थी की भाजपा की सरकार बने उन्होंने कर दिया हर हर महादेव।

Related posts

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम : शिंदे और फडणवीस में किसे मिलेगी कमान अभी तय नहीं

jansamvadexpress

भाजपा के 57 प्रत्याशियों की चौथी सूचि जारी

jansamvadexpress

नूंह में फिर हालात तनाव भरे , सरकार की इजाजत के बिना विहिप और बजरंग दल के आह्वान पर ब्रज मंडल यात्रा निकालने की तेयारी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token