Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

नूंह में फिर हालात तनाव भरे , सरकार की इजाजत के बिना विहिप और बजरंग दल के आह्वान पर ब्रज मंडल यात्रा निकालने की तेयारी

नूह | हरियाणा राज्य के  नूंह  जिले में  एक बार फिर हालात सामान्य ना होते दिखाई दे रहे है , यह एक बार फिर यह  विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के आह्वान पर अधूरी यात्रा को पूरा करने का निर्णय लिया गया है और आज सुबह 11 बजे दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। हरियाणा सरकार और नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्रा के लिए परमिशन नहीं दी थी। बावजूद इसके यात्रा निकाले जाने की तेयारी कर ली गई है ,  सोमवार सुबह नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए 10-15 साधु संतों को जाने की अनुमति दे दी गई। पुलिस अधिकारियों के पास मंदिर तक जाने वाले सभी साधु-संतों की पूरी लिस्ट मौजूद है।

ब्रजमंडल यात्रा के दौरान 31 जुलाई को हिंसा हुई थी। जिसमें होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।

हरियाणा राज्य की  पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का दावा किया है। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले की सारी सीमाएं 27 अगस्त से ही सील की जा चुकी हैं। हरियाणा के दिल्ली, राजस्थान और UP से लगते बॉर्डर भी सील हैं। वही नूंह में धारा 144 भी लगाई गई है |

बॉर्डर एरिया में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं जो आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। वहीं, नूंह के स्कूल-कॉलेज, बैंक और दूसरे तमाम ऑफिस भी बंद रखे गए हैं। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं पर भी आज रात 12 बजे तक के लिए बैन लगा रखा है।

इस बार मुस्लिम समुदाय भी सावधानी बरत रहा है। रविवार को ही जिले के गांवों में मस्जिदों से अनाउंसमेंट कराई गई कि सोमवार को यात्रा के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। गांवों में भी किसी जगह 4 से अधिक लोग इकट्ठे न हों। कोई भी अपने गांव से बाहर न जाए।

 आज निकलने वाली ब्रज मंडल  यात्रा का शेड्यूल
विश्व हिन्दू परिषद्  ने ब्रजमंडल यात्रा का शेड्यूल भी जारी किया है। इसके मुताबिक, सुबह 11 बजे नूंह के नल्हड़ गांव स्थित ऐतिहासिक नलहरेश्वर महादेव मंदिर से जलाभिषेक के साथ यात्रा शुरू होगी। यहां से यात्रा नूंह शहर से गुजरते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी। सिंगार गांव में खत्म होगी। इस दौरान नलहरेश्वर मंदिर और फिरोजपुर झिरका और सिंगार गांव के मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम होगा।

VHP नेता आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेवात का इलाका संवेदनशील है, इसलिए हम 31 जुलाई को हिंसा की वजह से अधूरी रह गई यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो यात्रा बीच में छूट गई थी, उसे सावन के सोमवार को पूरा करना जरूरी है और आज, यानी 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है।

हरियाणा सरकार और विहिप में तकरार , सरकार के इंकार के बाद भी निकाल रहे यात्रा 

हरियाणा के CM मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद के नेता इस यात्रा को लेकर आमने-सामने हैं। CM ने यात्रा से एक दिन पहले, रविवार को कहा था कि नूंह में दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई। CM ने लोगों से अपील की थी कि वह नूंह न जाकर अपने नजदीकी मंदिर में ही जलाभिषेक का कार्यक्रम करें।

CM के इस बयान के बाद विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि 28 अगस्त की सुबह 11 बजे नूंह के नलहरेश्वर मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता।​​​​​​

DGP-CID चीफ के साथ CM की मीटिंग

नूंह में दोबारा यात्रा निकालने के ऐलान के बाद CM मनोहर लाल ने रविवार सुबह ही चंडीगढ़ में अपने आवास पर राज्य के DGP शत्रुजीत कपूर और CID चीफ ADGP आलोक मित्तल के साथ 2 घंटे लंबी मीटिंग की। इसमें नूंह के ताजा हालात और यात्रा निकलने की सूरत में खुफिया इनपुट को लेकर चर्चा की गई।

दरअसल 31 जुलाई को हुई हिंसा के दौरान पुलिस और CID के बीच तालमेल न होने को लेकर सवाल खड़े हुए थे। CID के एक इंस्पेक्टर ने दावा किया था कि उन्होंने हिंसा की आशंका का इनपुट भेजा था, मगर पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला। उसके बाद गृहमंत्री अनिल विज ने गृहसचिव को इंस्पेक्टर के दावे की जांच के आदेश भी दिए थे।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिवनी मालवा में हुआ भव्य स्वागत-रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की ग्यारंटी को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : विधानसभा बजट के पहले दिन होगा घेराव

पाकिस्तान ने दोनों देशो के बीच सभी द्विपक्षीय समझौते रद्द करने की कही बात

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page