Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढ़ाबला गौरी में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन संपन्न

घट्टियातहसील क्षेत्र के‌ अंतर्गत ग्राम ढ़ाबला गौरी में शामावि के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें अतिथि बीआरसीसी गोपाल सोनकुसरे, शाउमावि बिछड़ौद की प्राचार्या‌ सीमासिंह सेंगर आदि रहे। अध्यक्षता शिक्षक इंदरसिंह आंजना ने की। अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्र सन्मुख माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करते हुए आयोजन की शुरुआत की। तत्पश्चात अतिथि सत्कार स्वरूप विद्यालय प्रबंधन सदस्यों ने अतिथियों को बाबा महांकालेश्वर भगवान के प्रतिक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। साथ ही विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के देशभक्ति गीतों में भाग लेकर सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। समापन पर स्वल्पाहार हुआ। इस मौके पर एमडीएम प्रभारी दिपेन्द्र तिवारी, बीएसी जगदीश चौहान, संतोष सोलंकी, राजकुमार दुबे, शिक्षक नागुलाल कुलमोदिया, मनोज मेहता, कैया पाठक, अनुसूईया दुबे, इंद्रा जोशी, बंसीलाल परमार, संजयसिंह आंजना, आशुतोष राठौर, कु. रिकिता हिरावत सहित सैकड़ों अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन आदि मौजूद थे। संचालन एवं विद्यालय संबंधित जानकारी शिक्षक राजेंद्रसिंह सोलंकी ने दी। आभार संस्था प्रभारी उदयभानसिंह यादव ने माना।

Related posts

जो राजा आलोचना झेल सके राजा शासक ऐसा ही होना चाहिए : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम ने कही ऐसी बात

jansamvadexpress

पाकिस्तान में किडनी तस्करी करने वाला डाक्टर गिरफ्तार , लाखो रूपये में अमीरों को बेचता था किडनी

jansamvadexpress

मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद आज से विधानसभा सत्र शुरू

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token