Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान में किडनी तस्करी करने वाला डाक्टर गिरफ्तार , लाखो रूपये में अमीरों को बेचता था किडनी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड किया है जो अमीर लोगों के लिए अंगों की तस्करी में जुटे थे। पुलिस ने एक डॉक्टर और एक मोटर मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। इन पर अंग तस्करी गिरोह चलाने का आरोप है। पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक डॉक्टर का नाम फवाद मुख्तार है।

इसने कम से कम 328 अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए हैं। इसे दूसरे आरोपों में पहले भी पांच बार गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, उसे हर बार बेल पर छोड़ दिया गया। फवाद ने बिना लोगों की जानकारी उन पर सर्जरी की। इस काम में मोटर मैकेनिक ने असिस्टेंट के तौर पर उसकी मदद की।

मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी का दावा सैकड़ों अवैध सर्जरी हुई
पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने रविवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा ‘जो फैक्ट और आंकड़े हमारे पास आए हैं उससे दिल दहल जाता है। उन्होंने कहा पुलिस ने जांच में जो आंकड़े बताए हैं। उससे कहीं ज्यादा, ट्रांसप्लांट और अवैध सर्जरी हुई हैं।

मोहसिन नकवी ने कहा कि ट्रांसप्लांट नीजी क्लिनिक में किए जाते थे। आरोपी एक किडनी को 98 लाख रुपए में बेचते थे। पंजाब पुलिस के मुताबिक पूरे गिरोह को 8 लोग मिलकर चला रहे थे। जो पूर्वी पंजाब प्रांत के साथ-साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी सक्रिय थे। गलत तरीके से किए गए किडनी ट्रांसप्लांट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

Related posts

मिजोरम में 03 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना , इसाई समाज की मांग पर 04 दिसंबर को की जाएगी मतगणना

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

शाउमा विद्यालय की छात्रा संध्या को सुयश: माडल रूप में प्रस्तुत करने के लिए मिले 10 हजार रुपए

Leave a Comment