Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

तंत्र क्रिया के लिए चाहिए था काले कुत्ते का पांव: अज्ञात युवक ने टोटके के लिए काटा स्ट्रीट डॉग का पैर

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन में पशु कुरर्ता से जुडा एक मामला सामने आया है यह बहादुरगंज क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है जिसमें आधी रात को एक युवक स्ट्रीट डॉग का एक पैर काट कर अपने साथ ले गया। इतना ही नहीं युवक ने डॉग के घाव पर टांके भी लगाए ताकि ब्लड ज्यादा बह जाने से उसकी मौत ना हो।

अंधविश्वास के चलते एक युवक द्वारा स्ट्रीट डॉग का पैर काटकर उसके घाव पर टांके लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहादुरगंज में एक काले कलर का डॉग जिसे आधी रात को एक अज्ञात युवक ने नशीला पदार्थ खिलाया और उसका पैर काटकर अपने साथ ले गया इतना ही नहीं युवक ने पेर के घाव पर टांके भी लगाए ताकि खून ज्यादा बह जाने से डॉग की मौत ना हो घटना के बाद क्षेत्र के लोगो में आक्रोश देखने को मिल रहा है क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जिसमें एक युवक घटना के दौरान क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना किसी को भी समझ में नहीं आ रही है कि आखिर किसी ने डॉग के पैर का क्या कर होगा और वह क्यों काट कर ले गया।

Related posts

सीखो कमाओं योजना के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही शिवराज सरकार ,सीखो कमाओं योजना युवाओं के साथ छलावा है – त्रिपाठी

Jansamvad Express Digital

आज मध्यप्रदेश के सिंगरोली आयेंगे अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी रहेंगे साथ

Jansamvad Express Digital

30 नवम्बर को तेलंगाना में भी पूर्ण हुआ मतदान , यह पिछले चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है

Leave a Comment