Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पतंग उड़ाने की बात को लेकर दो पक्ष में विवाद , पुलिस ने की क्रास कायमी

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में स्थित  सिलावटपुरा इलाके में पतंग उड़ाने की बात पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट  हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष डंडे और हॉकी लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई। घटना सोमवार की है। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक नजमा हनीफ की शिकायत पर सोनू, वसीम, जावेद, इमरान, शाहिद और एब्यूजर अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी सिलावटपुरा के रहने वाले हैं। मोहम्मद वसीम की शिकायत पर हनीफ,गुड्‌डू,नौशाद और बिलाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि वसीम के बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान आपस में दूसरे पक्ष के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तीन से ज्यादा लोग घायल हुए है। पुलिस ने दाेनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर की गई है।

Related posts

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : शहर के अलग अलग गरबा आयोजन में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

एफिल टावर से ऊंचा पुल: 266 KMPH के तूफान से लेकर भूकंप-धमाके तक बेअसर,100 km प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रेन

बि​जली कंपनी के सहायक यंत्री (एई) मणिशंकर ​मणि को 12 हजार की घूस लेते ट्रेप किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment