ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट में मुख्य भूमिका अदा करने वाले कोरिया के मशहूर अभिनेता Lee Sun Kyun का बुधवार को निधन हो गया। पुलिस को एक महिला ने फोन करके जानकारी दी थी कि उनके पति घर पर एक सुसाइड नोट लिखकर गए हैं। आपको बता दें कि ली सुन क्युन के खिलाफ ड्रग्स केस को लेकर छानबीन चल रही थी।
ली सुन क्युन का बुधवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का शव उनकी कार में मिला। आपको बता दें कि ऑस्कर विनिंग ‘पैरासाइट’ फिल्म में Lee Sun Kyun ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
साउथ कोरियन न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सेओंग बुक डिस्ट्रिक्ट के सियोल के एक पार्क में कथित रूप से एक शख्स बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद पुलिस छानबीन में ये सामने आया कि मरने वाला शख्स एक्टर Lee Sun Kyun हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को इस बात संदेह है कि 48 वर्षीय एक्टर ने सुसाइड किया है। के-पॉप हेराल्ड ने भी ली सुन क्युन की डेथ की खबर को एक्स अकाउंट (Twitter) पर कन्फर्म किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ” रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ली सुन क्युन आज सुबह जोंगनो-गु में सियोल के एक पार्क में अपनी कार में मृत पाए गए हैं, ली पर ड्रग्स का इस्तेमाल का शक होने को लेकर उनके खिलाफ छानबीन चल रही थी”।
