Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे महाकाल मंदिर , बाबा महाकाल के किये दर्शन भस्म आरती में होंगे शामिल

उज्जैन | भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल शनिवार शाम  को बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुच कर सबसे पहले उन्होंने बाबा महाकाल के  दर्शन पर बाबा का  आशीर्वाद लिया, वही  नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। डोभाल निजी यात्रा पर उज्जैन आए।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज  शनिवार शाम सांध्य आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए। डोभाल ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुचे  और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। डोभाल के महाकाल दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। आपको बता दे अजित डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसके चलते उज्जैन पुलिस प्रशासन ने डोभाल की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए थे। रात्री विश्राम के बाद प्रातकाल होने वाली भस्म आरती में भी अजित डोभाल शामिल होंगे |

महाकाल मंदिर पहुचे अजित डोभाल

Related posts

मध्यप्रदेश की दो विधानसभा के परिणाम आज : बुधनी और विजयपुर में आज तय होंगे विधायक के नाम

Jansamvad Express Digital

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

सादगी की मिसाल: PM मोदी और CM मोहन के फैसले का असर, उज्जैन के आला अफसर 15 गाड़ियां छोड़ एक ही बस में निकले सिंहस्थ का निरीक्षण करने

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment