Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के रहवासी क्षेत्र में फिर नजर आया तेंदुआ , रहवासी दहशत में वन विभाग की टीम जाँच में जुटी

 इंदौर | सिमरोल स्थित आईआईटी परिसर और महू में आर्मी के परिसर के बाद अब बायपास की सिल्वर स्प्रिंग-2 टाउनशिप के नजदीक सिल्वर वुड और सिल्वर नेचर में मूवमेंट है। यह दोनों कॉलोनी रालामंडल से लगी हुई है। मंगलवार को इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें टाउनशिप की सड़क पर तेंदुआ नजर आ रहा है। फुटेज वायरल होते ही टाउनशिप में दहशत का माहौल हो गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग का रेस्क्यू अमला भी जांच करने पहुचा। रेंजर योगेश यादव के मुताबिक फुटेज में दिखा तेंदुआ टाउनशिप में घूम रहा है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि यह रालामंडल से आया है या कहीं और से। यहां पर यह कहना जरूरी होगा कि रालामंडल में घोषित रूप से तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाण कई बार मिल चुके हैं। मंगलवार शाम होते ही टाउनशिप में सन्नाटा पसर गया। लोग दहशत में हैं।

Related posts

UNSC) के सदस्य देशों के डोरे के लिए डेलिगेशन तेयार : केंद्र ने कांग्रेस सांसद थरूर को बनाया सदस्य , कांग्रेस बोली हमने नहीं दिया नाम

Jansamvad Express Digital

1 रु का ट्रांजेक्शन भी किसी के खाते में हुआ तो बनेगा आरोपी ,डीपीएफ गबन मामले में पुलिस आज करेगी कई लोगो की गिरफ़्तारी – कई बाहरी लगे हाथ

Jansamvad Express Digital

प्रियंका गांधी ने MP में की बड़ी घोषणा: कांग्रेस सरकार बनने पर शुरू होगी ‘ पढ़ो-पढ़ाओ योजना’ कांग्रेस सरकार आई तो बच्चो को पढने के लिए हर महीने 500 से 1500 रु तक आर्थिक सहायता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment