भोपाल | मध्यप्रदेश में नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है , ऐसे में कांग्रेस भाजपा दोनों राजनेतिक दल ताकत के साथ मैदान में है , अलग अलग चेनलो और सर्वे एजेंसिओ के द्वारा किये गए सर्वे और चेनलो पर चलाए जा रहे ओपिनियन के अनुसार आज चुनाव होते है तो भाजपा और कांग्रेस के बिच कांटे की टक्कर रहेगी |
दोनों ही राजनेतिक दलों को स्पष्ट बहुमत मिलला नजर नहीं आ रहा है , abp न्यूज़ के किये गए सर्वे के अनुसार आज चुनाव होते है तो कांग्रेस को 118 से 120 सीट मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 108 से 110 सीटो का अनुमान बताया जा रह है | सर्वे के अनुसार कांग्रेस की सरकार जरुर बन रही है लेकिन ये स्पष्ट बहुमत नहीं है |
सोशल मिडिया पर भी यही स्थिति भाजपा कांग्रेस की
जिस तरह आज प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के बीच सरकार बनाने में बराबरी की लड़ाई चल रही है कुछ यही हालत दोनों ही राजनेतिक दल के मध्यप्रदेश के सोशल मिडिया पेज पर भी है भाजपा के द्वारा BJP MADHYPRADESH के नाम से एक्स X यानी ट्विटर पर अपना अकाउंट बना रखा है जिस पर उनके फोलोवर्स की संख्या 1.2M है |
https://x.com/BJP4MP?s=20
इसी तरह कांग्रेस ने भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का CONGRESS MP के नाम से एक्स X यानी ट्विटर पर अपना अकाउंट बना रखा है जिस पर उनके फोलोवर्स की संख्या 1.2M है
https://x.com/INCMP?s=20
दोनों के फोलोवर्स भी बराबर उसी तरह चल रहे है जिस तरह से प्रदेश में सरकार बनाने के लिए दोनों राजनेतिक दलों का ओपिनियन सर्वे आ रहा है |
